spot_img
सोमवार, जुलाई 6, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Bhojpuri Hit Song: खेसारी लाल मुरब्बा, दूर तक फैली गाने की मिठास; देखें वीडियो

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मुरब्बा’ रिलीज हुआ, जिसकी मिठास उनके फैन्स को भी खूब पसंद आ रही है। इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव के फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। एक्टर का ये गाना यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और तेजी से व्यूज बटोर रहा है।
मुरब्बा गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि मेरे सभी गाने दर्शकों को समर्पित हैं। ये गाना भी उन्हीं के लिए तैयार किया गया है और उम्मीद है कि ये भी सभी को पसंद आएगा।

 

नए गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के विजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि उनका मुरब्बा धमाकेदार एक मनोरंजक गाना है। यह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगर किसी ने अब तक हमारा ये गाना नहीं देखा है तो एक बार सारेगामा हम भोजपुरी में जाकर इस खूबसूरत गाने का लुत्फ उठा सकते हैं। फिलहाल दर्शकों से अपील है कि इस गाने को खूब आशीर्वाद दें और इसे बड़ा बनाएं।

 

यह भी पढ़ें :- तन बदन में लग जाएगी आग, जब देखेंगे निरहुआ और अक्षरा सिंह का रोमांस

 

बता दें कि यह नया गाना ‘मुरब्बा’ खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रल्हन की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं, जबकि संगीतकार आर्य शर्मा हैं जबकि कोरियोग्राफर जपनीत हैं।

 

यह भी पढ़ें :- मनोरंजन से जुड़ी बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts